20 सितंबर 2013 - 19:30
इराक़ और कीनिया के आतंकवादी हमलों की ईरान की ओर से निंदा

ईरान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने इराक़ की राजधानी बग़दाद के शीया बाहुल इलाक़े और कीनिया की राजधानी नैरोबी में एक शापिंग मॉल पर हुए आतंकवादी हमलों की निंदा की है।

ईरान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने इराक़ की राजधानी बग़दाद के शीया बाहुल इलाक़े और कीनिया की राजधानी नैरोबी में एक शापिंग मॉल पर हुए आतंकवादी हमलों की निंदा की है।विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मर्ज़िया अफ़्ख़म ने रविवार को कहाः “इस बात में संदेह नहीं कि आतंकवादी इराक़ में धार्मिक टकराव को बढ़ावा देकर इस देश को सांप्रदायिक हिंसा और गृह युद्ध में झोकना चाहते हैं।”उन्होंने बग़दाद के सद्र नगर सिटी में शनिवार को हुए घातक आतंकवादी हमले पर इराक़ी सरकार और राष्ट्र के प्रति संवेदना प्रकट की।ईरानी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कीनिया की राजधानी नैरोबी में शनिवार को एक शापिंग मॉल पर हुए आतंकवादी हमले की भी निंदा की।मर्ज़िया अफ़्ख़म ने कहाः “ईरान विश्व में हर स्थान पर निर्दोष लोगों को निशाना बनाकर किए जाने वाले आतंकवादी कृत्य की कड़ाई से निंदा करता है।”कीनिया के गृह मंत्री जोज़ेफ़ ओले लेंकू ने रविवार को बताया कि नैरोबी के शापिंग मॉल पर सोमालियाई मिलिटेंट्स के हमले में कम से कम 59 व्यक्ति हताहत और 175 अन्य घायल हुए। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक सोमालियाई मिलिटेंट्स अज्ञात संख्या में लोगों को बंधक बनाए हुए थे।